एंबुलेंस की टक्कर में तीन सफाई कर्मचारी घायल

संसू कछला तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कूड़ा कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:37 AM (IST)
एंबुलेंस की टक्कर में तीन सफाई कर्मचारी घायल
एंबुलेंस की टक्कर में तीन सफाई कर्मचारी घायल

संसू, कछला : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कूड़ा कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा कछला नगर स्थित पुल पर रविवार तड़के हुआ। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा कचरा भरकर सफाई कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही एंबुलेंस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सफाई कर्मचारी राधे, विपिन और विनोद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सफाई कर्मचारियों को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एंबुलेंस और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पाल यादव और अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर घायलों को हाल चाल जाना है। बताया जाता है, एंबुलेंस अमापुर से मरीज छोड़कर बरेली के लिए जा रही थी।

chat bot
आपका साथी