चार दिन की धूप के बाद पांचवें दिन बिगड़ा मौसम, गलन बढ़ी

चार दिन तक लगातार धूप निकलने के बाद शनिवार को अचानक मौसम बदला तो लोग फिर से कांप उठे। सुबह के वक्त कोहरा छाने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले तो दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए मौसम सही रहा लेकिन शाम से कोहरा छा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 06:06 AM (IST)
चार दिन की धूप के बाद पांचवें दिन बिगड़ा मौसम, गलन बढ़ी
चार दिन की धूप के बाद पांचवें दिन बिगड़ा मौसम, गलन बढ़ी

जागरण संवाददाता, बदायूं : चार दिन तक लगातार धूप निकलने के बाद शनिवार को अचानक मौसम बदला तो लोग फिर से कांप उठे। सुबह के वक्त कोहरा छाने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले तो दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए मौसम सही रहा, लेकिन शाम से कोहरा छा गया। इसके साथ ही गलन बढ़ी और शीतलहर का अहसास फिर से लोगों में देखने को मिला। मुसाफिर ठिठुरते दिखाई दिए तो लोग जल्द ही अपने घरों को रवाना हो गए। करीब 24 दिन शीतलहर चलने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका था। शीतलहर की वजह से स्कूली की छुट्टियां कर दी गईं तो लोगों को ठंड से बचाने के लिए गांव से लेकर शहर तक प्रशासन ने अलाव लगवाए और कंबल वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया। पारा गिरकर यहां चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे सभी परेशान थे। मंगलवार को कई दिन के बाद अचानक धूप निकली तो मौसम सामान्य होने लगा। मंगलवार से लेकर बुधवार तक गलन रही, लेकिन शुक्रवार तक गलन दूर हो गई। इससे लोगों को लगा कि अब मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को फिर से मौसम पुराने ढर्रे पर पहुंच गया और पारा गिरकर आठ डिग्री तक पहुंचा इसके साथ ही कोहरे की वजह से जन जीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई हैं। अलाव जलवाए जाने की मांग

संस, सहसवान : गलन भरी सर्दी के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। क्षेत्र के गांव खितौरा के लोगों ने गांव में अलाव जलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में रविवार की साप्ताहिक बाजार लगती है। जिसमें आस पास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचते हैं लेकिन सर्दी से बचाव के लिए बाजार व गांव के मुख्य स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में अलाव जलवाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी