जलभराव की समस्या बरकरार, नहीं हो रहा समाधान

मुहल्ला मधुवन कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर जलभराव से वहां रहना और गुजरना दोनों मुहाल है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 01:05 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:09 AM (IST)
जलभराव की समस्या बरकरार, नहीं हो रहा समाधान
जलभराव की समस्या बरकरार, नहीं हो रहा समाधान

जेएनएन, बदायूं : मुहल्ला मधुवन कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर जलभराव से वहां रहना और गुजरना दोनों मुहाल है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रोड की इस कॉलोनी के घरों का पानी वर्षों से पास के तालाबनुमा गड्ढे में जाता रहा है। अब रेलवे स्टेशन के पास ही रेल कर्मचारियों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इस पर रेलवे ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले गड्ढे में मिट्टी का भराव कराया है। इससे तालाब का गंदा पानी मुहल्लों के मार्ग व घरों में चला गया है। लोगों ने भी घर से बाहर निकलने को अपनी घरों के बाहर ईटें लगा रखी हैं। जिससे गुजरने पर बच्चे बैलेंस नहीं बना पाते और गंदे पानी में गिर जाते हैं। फोटो 27 बीडीएन 13

अब तक घरों का पानी तालाबनुमा जगह पर जाता था। अब रेलवे ने वहां निर्माण कराना शुरु किया है। इससे गंदा पानी घर में भर रहा है।

- विकास गुप्ता

फोटो 27 बीडीएन 14

मुहल्ले में गंदा पानी भरे कई दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान करने की सुध नहीं ली जा रही है।

- सचिन

फोटो 27 बीडीएन 15

जिला प्रशासन के अफसरों को मुहल्ला में नाले की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे घरों का पानी आसानी से बाहर निकल सके।

- सुरेंद्र

फोटो 27 बीडीएन 16

शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। वर्षों से भरा गंदा पानी अब घरों में जाकर बीमारियों को दावत दे रहा है।

- जय किशन लाल वर्जन ::

मधुवन कॉलोनी की समस्या का खुद जाकर जायजा लिया था। समस्या का निदान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- दीपमाला गोयल, नगर पालिका चेयरमैन

chat bot
आपका साथी