कल्याण नगर में गंदगी और जलभराव की समस्या नहीं हुई दूर

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के मुहल्ला कल्याण नगर के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। मुहल्ले में न तो सफाई कर्मचारी आ रहा है और न ही वहां के सभासद किसी की समस्याओं को सुनने पहुंच रहे हैं। रविवार को दैनिक जागरण की टीम ने समाचारीय अभियान जागरण आपके द्वार में मुहल्ला कल्याण नगर पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 12:30 AM (IST)
कल्याण नगर में गंदगी और जलभराव की समस्या नहीं हुई दूर
कल्याण नगर में गंदगी और जलभराव की समस्या नहीं हुई दूर

जेएनएन, बदायूं : नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के मुहल्ला कल्याण नगर के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। मुहल्ले में न तो सफाई कर्मचारी आ रहा है और न ही वहां के सभासद किसी की समस्याओं को सुनने पहुंच रहे हैं। रविवार को दैनिक जागरण की टीम ने समाचारीय अभियान जागरण आपके द्वार में मुहल्ला कल्याण नगर पहुंची। मुहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याएं टीम को बताई।

समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इससे वहां के लोग पालिका प्रशासन से काफी आहत हैं। उनका कहना है कि सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार उन्होंने मौजूदा जनप्रतिनिधियों का किया। इसके बाद भी उनकी समस्याओं को कोई नहीं देख रहा है। मुहल्ले में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। वहां पानी का निकास न होने से जलभराव रहता है। इस समस्या से निपटने को वहां के लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। लेकिन, समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया।

इंसेट ..

सफाई कर्मचारियों न आने से मुहल्ले में फैली है गंदगी

- वार्ड नंबर 18 के मुहल्ला कल्याण नगर में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। इससे वहां गंदगी बढ़ती ही जा रही है। लोगों को अपने घरों के सामने खुद ही सफाई करनी पड़ती है।

कूड़ेदान न होने से जगह-जगह फैल रही गंदगी

- मुहल्ले में कूड़ेदान न होने से जगह-जगह गंदगी फैल रही है। कई बार मुहल्ले के लोगों ने कूड़ेदान लगवाने की मांग की। लेकिन, पालिका प्रशासन ने उनकी इस समस्या को नजर अंदाज कर दिया। इससे लोगों की मजबूरी है कि वह खुले में ही कचरा फेंक रहे हैं।

देखरेख न होने से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें

- मुहल्ले में देखरेख न होने से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। मुहल्ले से लेकर वार्ड के सभी लोगों ने पथ प्रकाश व्यवस्था भी सुधरवाने की मांग की। लेकिन, उनकी सुनवाई नहीं हुई। फैक्ट फाइल

- वार्ड की खासियत : बरेली-आगरा राजमार्ग

- धार्मिक स्थल : पांच

- वार्ड की कुल जनसंख्या : 13 हजार

- वार्ड में कुल मतदाता : 56 सौ फोटो 28 बीडीएन- 15

- हमारे वार्ड में समस्याएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं। चुनाव के समय तो सभी नेता हितैषी होने की बात करते हैं। लेकिन, चुनाव बाद कोई नहीं आता है। - मनोज कुमार फोटो 28 बीडीएन-16

- हमारे मुहल्ले में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते है। चारों ओर गंदगी फैली है। इसको सभी जानते हैं। लेकिन, कोई समाधान नहीं करा रहा है।

- विजय लक्ष्मी फोटो 28 बीडीएन-17

- मुहल्ले में पानी का निकास न होने की वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में तो हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं।

- बबली फोटो 28 बीडीएन-18

- गलियां टूटी हैं। नालियां चोक हैं। पानी का निकास नाले से नहीं है। एक प्रापर्टी डीलर ने पूरी कालोनी के पानी का निकास इसी दिशा में कर दिया है।

- विकास दुबे फोटो 28 बीडीएन-19

- मुहल्ले में पिछले आठ दिन से सफाई कर्मचारी नहीं आया है। मुहल्लेवासियों ने खुद ही अपने-अपने घरों के सामने साफ-सफाई की है।

- सरोज देवी सक्सेना फोटो 28 बीडीएन-20

- होली के त्योहार पर भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की है। सुबह से पानी नहीं आया है। इससे सभी लोग परेशान हैं।

- विश्वास कुमार गुप्ता फोटो 28 बीडीएन-21

- मुहल्लेवासियों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसा लगता है कि इस मुहल्ले में घर बनवाकर बड़ी गलती की है।

- रजत सक्सेना फोटो 28 बीडीएन-22

- मुहल्ले में पथ प्रकाश व्यवस्था ठप है। शाम ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता है। लेकिन, शिकायत पर भी पालिका प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।

- हर्ष सक्सेना फोटो 28 बीडीएन-23

- मुहल्ले के लोग सभासद से शिकायत करते हैं तो वह पालिका में उनकी सुनवाई नहीं होने की बात कहते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।

- हर्षित गुप्ता फोटो 28 बीडीएन-24

- मुहल्ले में गंदगी रहती है। कई दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचता है। पालिका प्रशासन के अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

- राजीव कुमार गुप्ता

chat bot
आपका साथी