स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए चौराहे का नाम

फोटो 05 बीडीएन 05 जासं बदायूं शहर के किसी एक चौराहे का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:21 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए चौराहे का नाम
स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए चौराहे का नाम

फोटो 05 बीडीएन 05

जासं, बदायूं : शहर के किसी एक चौराहे का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया जाए। चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाई जाए। यह मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने की। उन्होंने इस मांग का एक ज्ञापन रविवार को राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। सह संयोजक योगेश शर्मा ने कहा कि विश्व को भारतीय सभ्यता, संस्कृति की विशेषताओं से परिचित कराते हुए भारतीयता का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद को युवाओं ने अपना आदर्श माना है। उन्होंने धार्मिक ढोंग का विरोध कर वास्तविक धार्मिकता की सत्यता को सिद्ध किया था। वर्तमान समय में शहर के कई चौराहों का नाम परिवर्तन हो रहा है। जिला संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, सर्वज्ञ गुप्ता, नगर मंत्री प्रसून सक्सेना, धर्मेंद्र, अंकित पटेल, हरिमोहन पटेल, पीयूष पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी