बसंत उत्सव के ऑडिशन में बच्चों दिखाया हुनर

आगाज द बॉइस ऑफ यूथ संस्था की ओर से होने वाले बसंत उत्सव का ऑडिशन बदायूं क्लब परिसर में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:04 AM (IST)
बसंत उत्सव के ऑडिशन में बच्चों दिखाया हुनर
बसंत उत्सव के ऑडिशन में बच्चों दिखाया हुनर

जासं, बदायूं : आगाज द बॉइस ऑफ यूथ संस्था की ओर से होने वाले बसंत उत्सव का ऑडिशन बदायूं क्लब परिसर में हुआ। डांसिग सिगिग के इस ऑडिशन में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूनियर ग्रुप में 83 और सीनियर वर्ग में 37 बच्चे शामिल हुए। निर्णायक मंडल में डॉ. उमा सिंह गौर, सिम्मी नाजिर, दानिश हुसैन साबरी, समन राजा रही। आगाज संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने बताया कि हमारा मकसद भी यही है कि छिपी हुई कला को एक मंच दिया जाए। कार्यक्रम संचालक देवेंद्र धींगरा ने बताया कि इस ऑडिशन में जिनका सिलेक्शन होगा वही बसंत उत्सव 2019 में अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे। सभी बच्चों को संस्था के सदस्य राहुल गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में अंबर शब्बीर, नितिन गुप्ता, आ•ाम शाहबाज हुसैन, नाजिया जमील, साबिर मलिक, राजीव कश्यप, सदफ खान, फातमा जेहरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी