प्रश्न पहर :: किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे मिलावटखोर, जारी रहेगा अभियान

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:23 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 12:23 AM (IST)
प्रश्न पहर :: किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे मिलावटखोर, जारी रहेगा अभियान
प्रश्न पहर :: किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे मिलावटखोर, जारी रहेगा अभियान

जागरण संवाददाता, बदायूं : मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान और तेजी से चलाया जाएगा। किसी भी सूरत में खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी सैंपल भरे गए हैं, उन पर ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूलने की पैरवी की जाती है। ताकि मिलावटखोर दोबारा ऐसा कृत्य न करें। दूध, मिष्ठान भंडार, रेस्टोरेंट, ढाबों पर अभी तक कार्रवाई की जा रही है अब संज्ञान में आया है कि कई आटा चक्कियों पर आटे में मिलावट की जा रही है, इसलिए अब उनके खिलाफ भी अभियान छेड़ा जाएगा। यह जानकारी दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में बतौर अतिथि आए जिला अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने दी। उन्होंने फोन पर ही शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण कराया। सवाल : हमारे यहां आटा चक्कियों पर मिलावट की जा रही है तो घटतौली भी हो रही है।

- अनिल शर्मा, बिसौली जवाब : आटे में अगर मिलावट हो रही है तो उसका सैंपल भरा जाएगा। घटतौली के लिए बाट माप विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सवाल : दूधिया ग्लूकोज मिलाकर दूध बेच रहे हैं, इसके अलावा डिटर्जेंट पाउडर भी मिलाते हैं। इसके सेवन से लोग बीमार हो रहे हैं। कार्रवाई के लिए आपकी ओर से क्या इंतजाम किए गए हैं।

- विमलेश कुमार शर्मा, लोची नगला जवाब : दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। सटीक सूचना देने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। किसी स्थान पर मिलावट हो रही है तो सूचना दे सकते हैं, तुरंत कार्रवाई होगी। सवाल : मिलावटी पनीर का कारोबार खूब चल रहा है। यहां से दिल्ली तक पनीर भेजा जाता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता।

- अमित कुमार सिंह, बिनावर जवाब : हाल ही में मूसाझाग में हमने बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर पकड़ा था। बिनावर वह टीम भेजकर कार्रवाई कराएंगे। सवाल : ठेले, खोमचे वाले चाट-पकौड़ी में मिलावट कर रहे हैं। हरी चटनी के नाम पर भी वह रंग लगाकर उसको बेच रहे हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट का यह खेल लंबे समय से चल रहा है।

- गौरव कुमार, बिल्सी जवाब : साप्ताहिक बाजारों से लेकर नगरीय क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जा रहा है। बिल्सी में टीम भेजकर सैंपल भरवाए जाएंगे। सवाल : पुरानी चुंगी के आसपास खाने-पीने की वस्तुएं बेचने वाले दुकानदार खुलेआम मिलावट कर रहे हैं। उनकी सियासी ताकत के चलते कोई कार्रवाई नहीं करता।

- सतीश कुमार, शहबाजपुर जवाब : मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में किसी का दबाव नहीं माना जा रहा है। जनता को साफ और सुथरी खाद्य सामग्री मुहैया कराना ही सरकार की मंशा है। पुरानी चुंगी पर किसी दुकान पर ऐसा किया जा रहा है तो वहां कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी