बखतपुर में 1.74 करोड़ से बनेगा पुल, बजट आवंटित

क्षेत्र के बखतपुर गांव के निकट रामगंगा नदी पर एक करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे दर्जनभर गांवों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयास से इस पुल की मंजूरी मिली है। इस पुल की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार भी किया था लेकिन समझाने पर मान गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 12:43 AM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:01 AM (IST)
बखतपुर में 1.74 करोड़ से बनेगा पुल, बजट आवंटित
बखतपुर में 1.74 करोड़ से बनेगा पुल, बजट आवंटित

संस, दातागंज : क्षेत्र के बखतपुर गांव के निकट रामगंगा नदी पर एक करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे दर्जनभर गांवों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयास से इस पुल की मंजूरी मिली है। इस पुल की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार भी किया था, लेकिन समझाने पर मान गए थे। बक्सेना, दहला नगला, हजरतपुर, पसिया नगला, कुनिया, रायपुर, भगतपुर आदि दर्जनों गांव के ग्रामीण दातागंज तहसील मुख्यालय रोजाना आते-जाते हैं। ग्रामीणों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय पड़ती है। लेकिन रामगंगा नदी पर पुल बनने से ग्रामीणों की मुश्किल आसान होगी। कलान, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, जलालाबाद आदि स्थानों पर भी आना-जाना सुगम होगा। पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद विधायक राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन दिया था। विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों की इस समस्या से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तक पहुंचाया। जिस पर पुल निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद बजट भी आवंटन हुआ। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारी पुल निर्माण कराने की तैयारी में जुटे हैं। वर्जन ::

ग्रामीणों की समस्या वर्षों से उठ रही थी, लेकिन निदान नहीं हो पा रहा था। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अवसर मिला तो शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया और अब सफलता मिल गई। पुल का शीघ्र निर्माण शुरू हो जाएगा।

- राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज

chat bot
आपका साथी