मेले में जुटे किसान, पाया आमदनी बढ़ाने का ज्ञान

किसानों को पैदावार बढ़ाकर आय दोगुनी करने के तरीके बताए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:05 PM (IST)
मेले में जुटे किसान, पाया आमदनी बढ़ाने का ज्ञान
मेले में जुटे किसान, पाया आमदनी बढ़ाने का ज्ञान

फोटो 19 बीडीएन - 01, 02 संसू, म्याऊं : ब्लाक परिसर में राजकीय बीज भंडार की ओर से खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व कृषि निवेश मेले आयोजन किया गया। इसमें अफसरों ने किसानों को पैदावार बढ़ाकर आय दोगुनी करने के तरीके बताए।

मेले का उद्घाटन दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। पशु पालन, भूमि सुधार निगम, कृषि विभाग, आधुनिक यंत्रों समेत अन्य विभागों के स्टाल भी देखे। उन्होंनेकहा कि किसान आधुनिक खेती करें। सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। खेती के साथ मत्स्य और पशुपालन भी करें। उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा, कृषि विज्ञानी एसएमएस, सहायक विकास अधिकारी कृषि आईएखान, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा राम सिंह, हरपाल सिंह, जय सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी