रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत

जिद करके चाचा के साथ खेत पर गए किशोर की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा में गुरुवार सुबह हुआ। बबलू घर से ट्रैक्टर में रोटावेटर लेकर खेत की जोताई करने निकले। तभी 12 वर्षीय भतीजा अरबाज भी खेत पर जाने की जिद करने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:44 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:44 AM (IST)
रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत
रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत

जेएनएन, दहगवां (बदायूं) : जिद करके चाचा के साथ खेत पर गए किशोर की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई।

हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा में गुरुवार सुबह हुआ। बबलू घर से ट्रैक्टर में रोटावेटर लेकर खेत की जोताई करने निकले। तभी 12 वर्षीय भतीजा अरबाज भी खेत पर जाने की जिद करने लगा। चाचा के समझाने पर भी वह नहीं माना। तब उसको साथ लेकर खेत पर गए। बबलू ने अरबाज को मेड़ पर खड़ा कर दिया। वह खेत की जोताइ करने लगा। अचानक मेड़ पर जानवरों को रोकने के लिए की गई तारकशी में रोटावेटर फंस गया। तार खिचने के साथ उसमें उलझकर अरबाज भी रोटावेटर की चपेट में आ गया। बबलू ने जब तक पीछे मुड़कर देखा भतीजा लहूलुहान हो चुका था। उसने ट्रैक्टर रोककर उसे निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। सरताज के तीन पुत्रों में अरबाज दूसरे नंबर का था। किशोर की मौत की खबर पहुंची तो स्वजनों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बबलू बार-बार यही कह रहा था कि अगर उसे पता होता तो भतीजे को साथ लेकर कभी नहीं आता। स्वजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी।

chat bot
आपका साथी