महिला से छेड़छाड़,फाय¨रग का मामला दारोगा ने दबाया

महिला से छेड़छाड़ और दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर करने के मामले को थाना स्तर पर दबा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 12:00 AM (IST)
महिला से छेड़छाड़,फाय¨रग का मामला दारोगा ने दबाया
महिला से छेड़छाड़,फाय¨रग का मामला दारोगा ने दबाया

सिलहरी : महिला से छेड़छाड़ और दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर करने के मामले को थाना मूसाझाग में एक दारोगा दबा गया। वो भी उन हालात में जब वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया था। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो दारोगा की जमकर छीछालेदर हुई। वहीं मुकदमा भी दर्ज करना पड़ गया।

मामला सप्ताहभर पहले का है। इलाके में रहने वाली एक महिला घर से कहीं जाने को निकली थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपितों के पिता ने तमंचे से फायर कर वहां दहशत फैलाई निकले। मामले की जानकारी पर यूपी 100 की टीम पहुंची और थाना पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा भी बरामद हो गया। जबकि थाने लाकर दारोगा ने शांति भंग में तीनों का चालान कर दिया। बरामद तमंचा भी दारोगा डकार गया। जबकि तहरीर छेड़छाड़ की दी गई थी। इधर पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की तो एसएसपी ने आरोपित भूरे समेत उसके दोनों बेटों अतेंद्र व सतेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी के नाम पर अभी भी पुलिस सरेंडर किए हुए है। एसओ ललित भाटी ने बताया कि नामजदों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी