सुषमा बनीं विज्ञानानंद कॉलेज की अध्यक्ष

जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:02 AM (IST)
सुषमा बनीं विज्ञानानंद कॉलेज की अध्यक्ष
सुषमा बनीं विज्ञानानंद कॉलेज की अध्यक्ष

जासं, बदायूं : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। अनुमोदित सूची से पीठासीन अधिकारी मुहम्मद इरशाद व पर्यवेक्षक भूपसिंह राठौर की देखरेख में बारह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सुषमा मौर्य अध्यक्ष, वेदप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रबंधक, प्रशांत शर्मा उपप्रबंधक, सोमेश्वर दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य में जयंती देवी, राजेश गुप्ता, डॉ. अमरदीप, अवधेश कुमार सिंह, विश्वास गुप्ता, राजेश कुमार, रवेंद्र पाल सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी