रोडवेज बसों का संचालन आज से होगा शुरू

जेएनएन बदायूं अनलॉक-वन शुरू होने के पहले दिन एक जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 12:20 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:09 AM (IST)
रोडवेज बसों का संचालन आज से होगा शुरू
रोडवेज बसों का संचालन आज से होगा शुरू

जेएनएन, बदायूं : अनलॉक-वन शुरू होने के पहले दिन एक जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बसें प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगी। बस में सीट के हिसाब से यात्रियों को बैठाया जाएगा। परिवहन मुख्यालय से डिपो को निर्देशित करने के बाद चौथे लॉकडाउन के अंतिम दिन बसों को सैनिटाइज किया गया और चालक-परिचालकों को नियमों की जानकारी दी गई।

मुख्यालय के निर्देश पर डिपो पर मौजूद 110 रोडवेज बस और 38 अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। अन्य जिलों में प्रवासी मजदूरों को उनके जिले में पहुंचाने वाली 21 रोडवेज बसों को भी वापस बुलाया जा रहा है। बस के परिचालक हर यात्री के हाथों को सैनिटाइज कराएंगे और यात्रियों के मास्क न लगाने पर टोकेंगे और नियमों का पालन कराएंगे। आरोग्य सेतु एप के फायदों की जानकारी देंगे। लॉकडाउन अनलॉक होने के पहले दिन परिवहन निगम की पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही बसों का संचालन होगा। ट्रेनों के संचालन का अभी निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। परिवहन मुख्यालय की ओर से प्रदेश के भीतर बसों के संचालन की अनुमति मिल गई है। एक जून से सभी रूटों पर रोडवेज व अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा। परिचालक यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज कराएंगे। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। पुरानी समय सारिणी के हिसाब से ही बसें चलेंगी।

- राजेश कुमार, एआरएम

chat bot
आपका साथी