जेल गया मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामी

जागरण संवाददाता बदायूं इस्लामनगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामी बदमाश फहीम को जेल भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:16 AM (IST)
जेल गया मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामी
जेल गया मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामी

जागरण संवाददाता, बदायूं : इस्लामनगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामी बदमाश फहीम को जेल भेजा गया है। बुधवार देर रात पुलिस ने पांच साल से वांछित चल रहे पुलिस पर हमला करने वाले दिल्ली निवासी फहीम को पकड़ा था। एसओजी और इस्लामनगर पुलिस ने उसको बरई पुल के पास रोका तो उसने पलिस टीम पर फायरिग की थी। पुलिस टीम की ओर से की गई फायरिग में फहीम घायल हो गया। घायल होने की वजह से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 2015 में इस्लामनगर इलाके में दिल्ली के भजनपुरा निवासी फहीम इस्लामनगर क्षेत्र में ही एक रिश्तेदारी में आया था। यहां उर्स में उसने पुलिस पर हमला बोला था। पुलिस जिप्सी में भी तोड़फोड़ की थी। वह उसी वक्त से फरार था। उसकी तलाश को एसओजी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा को भी लगाया गया। बुधवार रात उसके बारे में किसी ने सूचना दी कि वह इस्लामनगर क्षेत्र में फिर से आ चुका है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। एसओजी प्रभारी अपनी पूरी टीम के अलावा इस्लामनगर पुलिस के साथ बरई पुल के पास पहुंच गए। रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। इस्लामनगर एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि फहीम की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

chat bot
आपका साथी