मक्का के खेत में मिले प्रतिबंधित पशु अवशेष, आक्रोश

संसू सिलहरी बिनावर थाना क्षेत्र में मक्का के खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM (IST)
मक्का के खेत में मिले प्रतिबंधित पशु अवशेष, आक्रोश
मक्का के खेत में मिले प्रतिबंधित पशु अवशेष, आक्रोश

संसू, सिलहरी : बिनावर थाना क्षेत्र में मक्का के खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई है।

क्षेत्र के गांव रहमा स्थित दक्षिण दिशा में कल्लू का नलकूप है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां मक्का के खेत में पशु तस्करों ने प्रतिबंधित पशु का वध किया है। कुछ ग्रामीण खेत की ओर से गुजरे तो वहां पशु वध के अवशेष पड़े मिले। जिसमें खाल, लकड़ी का कट्टा और पशु के मुंह पर बनी मोहरी खेत में पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की शह पर क्षेत्र में आए दिन पशु वध हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि रहमा गांव में पशु वध के मामले में गांव के नवासे, पप्पू आदि पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं और उन्हें जेल भी भेजा गया है। उक्त घटना की सूचना मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी