दो जोन में बंटा विनियमित क्षेत्र, हटाए जेई को फिर चार्ज

विनियमित क्षेत्र के सुनियोजित विकास को अब इसे दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोन का एरिया निर्धारित करते हुए दो जेई तैनात किए हैं। इसमें अवैध वसूली की शिकायतों में हटाए गए जेई को भी एक एरिया का चार्ज दिया है। इससे यह विभाग में चर्चा का विषय बना है। फिलहाल विनियमित क्षेत्र की लंबित मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण का काम चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:32 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:32 AM (IST)
दो जोन में बंटा विनियमित क्षेत्र, हटाए जेई को फिर चार्ज
दो जोन में बंटा विनियमित क्षेत्र, हटाए जेई को फिर चार्ज

जेएनएन, बदायूं : विनियमित क्षेत्र के सुनियोजित विकास को अब इसे दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोन का एरिया निर्धारित करते हुए दो जेई तैनात किए हैं। इसमें अवैध वसूली की शिकायतों में हटाए गए जेई को भी एक एरिया का चार्ज दिया है। इससे यह विभाग में चर्चा का विषय बना है। फिलहाल विनियमित क्षेत्र की लंबित मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण का काम चल रहा है।

विनियमित क्षेत्र के जेई लंबे समय से यहां पर तैनात हैं। पिछले दिनों सोत नदी पर प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण पर जेसीबी चली तो जेई पर अवैध वसूली के आरोप खुलकर लगे थे। मैरिज हॉल स्वामी ने बताया था कि नक्शा पास कराने के बदले जेई हर महीने दस हजार रुपये वसूलते थे। शहर के अन्य निमार्ण में भी उनकी भूमिका संदिग्ध मिली। इस पर उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे। डीएम कुमार प्रशांत ने लगातार चल रहीं शिकायतों के चलते जेई का प्रभार छीनते हुए उनको आफिस में अटैच कर दिया। हालांकि, अटैचमेंट के बाद भी जेई लोगों को अवैध निर्माण की बात कहते हुए धमकी देते रहे। इसके बाद माना जा रहा था कि अब जेई पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। जेई को फिर से आधे विनियमित क्षेत्र का चार्ज दे दिया गया।

वर्जन ..

विनियमित क्षेत्र की सभी लंबित पत्रावलियों का निरस्तारण कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है। अब विनियमित क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है। ताकि मानचित्र स्वीकृति के आवेदन समय पर निस्तारित हो सकें।

- अमित कुमार, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र

chat bot
आपका साथी