रामभक्तों ने उत्साह से किया मंदिर निर्माण में निधि संग्रह में सहयोग

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को जिले में निधि संग्रह अभियान चल रहा है। चार दिन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ता 80 हजार परिवारों तक पहुंच चुके हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक समर्पण राशि भेंटकर मंदिर निर्माण में सहभागी बन रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:52 AM (IST)
रामभक्तों ने उत्साह से किया मंदिर निर्माण में निधि संग्रह में सहयोग
रामभक्तों ने उत्साह से किया मंदिर निर्माण में निधि संग्रह में सहयोग

जेएनएन, बदायूं : अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को जिले में निधि संग्रह अभियान चल रहा है। चार दिन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ता 80 हजार परिवारों तक पहुंच चुके हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक समर्पण राशि भेंटकर मंदिर निर्माण में सहभागी बन रहे हैं। आवास विकास में विश्व हिदू परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सह मंत्री जगपाल सिंह, सुनील राठौर, संघ के जिला प्रचारक जय किशोर, सत्य प्रकाश मौर्य, अंकुर पाराशरी, पीयूष सक्सेना, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, राजकुमार सिंह सेंगर ने घर-घर जाकर निधि संग्रह किया।

रामभक्तों ने दिल खोल कर दी समर्पण राशि

संस, बिल्सी : राम मंदिर निर्माण के लिए मां पूर्णागिरी ग्रुप बिल्सी के प्रदीप कुमार चौहान, दीपक चौहान, विजनेश उर्फ फौजी, राहुल वाष्र्णेय एवं अमित वाष्र्णेय ने संयुक्त रूप से एक लाख 21 हजार रुपये निधि नगर पालिका चेयरमैन अनुज वाष्र्णेय को दिया। डा.शैलेंद्र कुमार जैन ने 31 हजार रुपये, अनिल कुमार वाष्र्णेय ने 21 हजार रुपये और डॉ राजाबाबू वाष्र्णेय ने 11 हजार रुपये दिए। इस दौरान लव कुमार, मोहित गुप्ता, विवेक राठी, अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। भाजपा नेता पीयूष शाक्य, दीपक बाबा के नेतृत्व में राम दूतों ने मुख्य बाजार में दुकानों पर जाकर निधि संग्रह किया। दीपक माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, नितिन वाष्र्णेय, दिनेश आर्य, सतीश चंद्र माहेश्वरी मौजूद रहे।

राम मंदिर निर्माण को जुटाई सहयोग राशि

संस, सहसवान : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्र की। खितौरा में भाजपा सेक्टर संयोजक अरुण भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष मंजेश शर्मा, सुनील राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर निधि संग्रह किया। इस मौके पर उज्ववल प्रताप सिंह, नितिन सिंह, सुनील राणा, अरुण भारद्वाज, विकास भारद्वाज, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा ने भी जुटाई निधि

संसू, उझानी : राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा ने नगर के वार्ड संख्या 14, 16 और 22 में कार्यकर्ताओं के साथ निधि संग्रह किया। इस दौरान सेक्टर प्रभारी किशन चंद्र शर्मा, अखिल अग्रवाल, शंकर गुप्ता, जयपाल थरेजा, राकेश खंडूजा, अशोक बब्बर, ओमप्रकाश थरेजा, ओम प्रकाश अदलक्खा, देवेश गुलाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी