रजिस्ट्री के प्राइवेट कर्मचारी की नोएडा के अस्पताल में मौत

जासं बदायूं शहर के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले रजिस्ट्री के प्राइवेट कर्मचारी की नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनको कोरोना के लक्षण दिखने पर पत्नी समेत नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सैंपलिग गई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:40 AM (IST)
रजिस्ट्री के प्राइवेट कर्मचारी की नोएडा के अस्पताल में मौत
रजिस्ट्री के प्राइवेट कर्मचारी की नोएडा के अस्पताल में मौत

जासं, बदायूं : शहर के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले रजिस्ट्री के प्राइवेट कर्मचारी की नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनको कोरोना के लक्षण दिखने पर पत्नी समेत नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सैंपलिग गई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। इसी दौरान हृदय संबंधी दिक्कत बढ़ने पर उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सिविल लाइंस निवासी प्रमोद सक्सेना रजिस्ट्री में प्राइवेट कर्मचारी थे। हाल ही में उनकी और उनकी पत्नी की हालत बिगड़ी तो परिजन इलाज के लिए नोएडा ले गए। नोएडा के एक अस्पताल में दंपती को भर्ती कराया गया। शनिवार की रात में हृदय संबंधी परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनके निधन पर प्रलेखक संघ के संजय शर्मा और दीपक शर्मा ने रजिस्ट्री में सोमवार को कार्यों से विरत रहने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी