विकास दुबे की तलाश में यहां भी निगरानी में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता बदायूं कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की तलाश में यहां भी पुलिस निगरानी कर रही है। बाहर से आने वाले सभी वाहनों में सवार लोगों को चेक किया जा रहा है तो बार्डर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अब रोडवेज बसों में भी चेकिग शुरू कर दी है। संदिग्धों का मास्क हटवाकर भी देखा जा रहा है कि कहीं भीड़ में वह यहां आकर न छिप जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:46 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:01 AM (IST)
विकास दुबे की तलाश में यहां भी निगरानी में जुटी पुलिस
विकास दुबे की तलाश में यहां भी निगरानी में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, बदायूं : कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की तलाश में यहां भी पुलिस निगरानी कर रही है। बाहर से आने वाले सभी वाहनों में सवार लोगों को चेक किया जा रहा है तो बार्डर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अब रोडवेज बसों में भी चेकिग शुरू कर दी है। संदिग्धों का मास्क हटवाकर भी देखा जा रहा है कि कहीं भीड़ में वह यहां आकर न छिप जाए।

कानपुर कांड के मुख्य आरोपित की तलाश में जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। वह जिले में आकर न छिप जाए। इसके लिए जिले सभी बार्डर पर चेकिग की जा रही है तो हर गली-मुहल्ले में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। कहीं से भी किसी संदिग्ध की जानकारी पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरी पड़ताल कर रही है। हालांकि उसकी लोकेशन के बारे में यहां किसी के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। जरीफनगर, उसावां, बिनावर, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर आदि बार्डर पर अब सभी तरह के वाहन चेक किए जा रहे हैं।

वर्जन ..

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर अपने यहां भी अलर्ट जारी है। पुलिस पूरी शिद्दत के साथ उसकी तलाश में यहां निगरानी कर रही है। सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है, संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी