छैमार गिरोह के सदस्यों से पुलिस मुठभेड़, चौकी प्रभारी घायल

बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ के साथ छैमार गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही सदर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 02:25 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:02 AM (IST)
छैमार गिरोह के सदस्यों से पुलिस मुठभेड़, चौकी प्रभारी घायल
छैमार गिरोह के सदस्यों से पुलिस मुठभेड़, चौकी प्रभारी घायल

बदायूं: सदर कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ के साथ छैमार गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही सदर कोतवाली पुलिस से गिरोह के दो सदस्यों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लालपुल पुलिस चौकी इंचार्ज रामेंद्र सिंह बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम की ओर से की गई फायरिग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस और एसटीएफ ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल चौकी प्रभारी और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस बदमाश की हिस्ट्री खंगाल रही है। फिलहाल वह तीन राज्यों से 60 हजार का इनामी है इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है।

मंगलवार को रात के वक्त एसटीएफ बरेली और सदर कोतवाली पुलिस के साथ बाईपास पर कुरऊ तिराहे के पास बदमाशों की तलाश में थी। इसी दौरान किसी ने बताया कि छैमार गिरोह के दो सदस्यों के आने की सूचना मिली तो एसटीएफ और पुलिस दोनों टीमें सक्रिय हो गईं। सदर कोतवाल ओमकार सिंह के मुताबिक बाइक सवार जैसे ही वहां से गुजरे कि पुलिस ने उनसे रुकने को कहा। पुलिस के टोकने पर उन्होंने फायरिग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिग में एक गोली लालपुल चौकी इंचार्ज रामेंद्र सिंह को लगी तो वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। एसटीएफ और पुलिस ने भी अपनी ओर से फायरिग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई फायरिग में एक बदमाश के गोली लगी तो पुलिस ने उसको दबोच लिया। उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम मुवीन पुत्र आलमदीन निवासी कस्बा सैदपुर थाना वजीरगंज बताया। सदर कोतवाल ने बताया कि वह छैमार गिरोह का सदस्य है। उसके ऊपर फर्रुखाबाद पुलिस की ओर से 50 हजार, राजस्थान पुलिस ने पांच हजार और उत्तराखंड पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में एसटीएफ लगी हुई थी। पकड़े गए बदमाश पर कई संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश की जा रही है। उसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जल्द ही उसके फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुठभेड़ में बरेली एसटीएफ भी शामिल थी।

- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी