सहसवान बवाल में 15 नामजद, 50-60 अज्ञात पर मुकदमा

महिला की मौत के बाद शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 15 नामजद समेत 60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM (IST)
सहसवान बवाल में 15 नामजद, 50-60 अज्ञात पर मुकदमा
सहसवान बवाल में 15 नामजद, 50-60 अज्ञात पर मुकदमा

सहसवान (बदायूं) : नगर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर रात 16 नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात उपद्रव करने वालों के खिलाफ बलवा, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, जाम लगाना व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटनाक्रम के दौरान हुई वीडियोग्राफी से पुलिस ने उपद्रवियों के चेहरे चिह्नित किए। इसके बाद कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ शुरू नहीं की है।

शहबाजपुर मुहल्ले की अंगूरी नाम की महिला की शुक्रवार रात बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। बाइक सवार महेंद्र निवासी गांव जिजाहट थाना मुजरिया के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों को शनिवार को किसी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को उस वक्त पकड़कर छोड़ दिया, जब परिवार वाले पोस्टमार्टम को गए थे। परिजन भड़क गए और शहबाजपुर चौराहे पर शव रखा और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने लाश छीनने की कोशिश की। विरोध कर रही एक महिला को पीट दिया। इसी वजह से भीड़ का आक्रोश और बढ़ा और आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू होने करने के साथ एसडीएम-सीओ समेत कोतवाल की ्रगाड़ियां तोड़ दीं। इसमें एक दारोगा समेत पांच सिपाही घायल होने के बाद पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई की है। इनके खिलाफ नामजद

मुकदमे में एसआइ धर्मेंद्र कुमार वादी बने हैं। वहीं नामजदों में यादराम, नन्हें, छवि, बंटी, वीरेश, महेंद्र कश्यप, चाहत, जीतू उर्फ जितेंद्र, मुकेश, अर¨वद, गोवर्धन, शेरखान, हरद्वारी, चोब¨सह, आशू व मनोज शामिल हैं। वर्जन

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही नामजदों की धरपकड़ की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- कुशलवीर ¨सह, एसएचओ सहसवान

chat bot
आपका साथी