बदायूं में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से भटके मरीज व तीमारदार

एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) कर्मियों के समायोजन के विरोध में तीन दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार सुबह दस बजे से एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जो कि देर शाम तक जारी रहा। पूरे दिन में महज तीन एंबुलेंस चली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:14 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:14 AM (IST)
बदायूं में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से भटके मरीज व तीमारदार
बदायूं में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से भटके मरीज व तीमारदार

बदायूं, जेएनएन : एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) कर्मियों के समायोजन के विरोध में तीन दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार सुबह दस बजे से एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। जो कि देर शाम तक जारी रहा। पूरे दिन में महज तीन एंबुलेंस चली। इससे जिले की 200 काल में से महज 30 मरीजों को ही एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सका। शेष मरीज और उनके तीमारदार अस्तपाल परेशान रहे। यह अपने संसाधनों से अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की 78 एंबुलेंस में 75 के कर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इससे मरीज और उनके तीमारदार काफी परेशान हुए।

शहर के दातागंज रोड स्थित खाली मैदान पर 75 एंबुलेंस के साथ पहुंचे एएलएस कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आह्वान पर किया। इसमे एंबुलेंस 102, 108 और एएलएस के कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों से कुछ मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का धरना जारी है। लेकिन, सरकार ने उनकी एक भी मांग नहीं मानी। इसको देखते हुए जिले में एंबुलेंस की हड़ताल की गई। सरकार व कंपनी कर्मचारियों को बात सुनने को राजी नहीं है।

मांगे नहीं माने जाने पर जारी रहेगी हड़ताल

जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सूबे में एंबुलेंस कर्मी कार्य बहिष्कार का प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो हड़ताल जारी रहेगी। उपाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि कई विसंगतियों को लेकर धरना किया जा रहा है। जिला संगठन मंत्री योगेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में घर परिवार छोड़कर जनता की सेवा की। लेकिन, सरकार कर्मचारियों को बेरोजगार करके हमारा अपमान कर रही है। देर शाम तक कर्मचारियों का धरना जारी रहा है। निजी संसाधनों से अस्पताल पहुंचे 170 मरीज

बदायूं : जिले में मरीजों को ढोने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 78 एंबुलेंस है। इनमें 41 एंबुलेंस 102 की, 36 एंबुलेंस 108 की और दो एएलएस की है। 102 एंबुलेंस प्रभारी रोहित यादव के मुताबिक, तीन एंबुलेंस मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए लगाई है। बाकी की एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर है। एक एंबुलेंस जिला अस्पताल, एक बिल्सी तहसील और एक म्याऊं ब्लाक पर लगाई है। सुबह से शाम तक करीब 200 काल अटेंड की गई है। इनमें करीब 30 मरीज ही संबंधित अस्पतालों तक पहुंचाए जा सके। इस लिहाज से देखा जाए तो करीब 170 मरीज प्राइवेट वाहनों के सहारे ही अस्पताल तक पहुंचे होंगे।

वर्जन ::

मरीजों के लिए तीन एंबुलेंस लगाई हैं। कंट्रोल रूम से आ रही काल सभी अटैंड की गई। अगर कहीं जरूरत होगी तो एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराएंगे।

रोहित यादव, एंबुलेंस प्रभारी

chat bot
आपका साथी