बिना लक्ष्य के आज से शुरू होगी धान खरीद

कोरोना काल में गुरुवार से जिले में बिना किसी लक्ष्य के धान खरीद शुरू हो जाएगी। शासन स्तर से समर्थन मूल्य तो घोषित कर दिया है। लेकिन अभी तक लक्ष्य का आवंटन नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:29 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM (IST)
बिना लक्ष्य के आज से शुरू होगी धान खरीद
बिना लक्ष्य के आज से शुरू होगी धान खरीद

जेएनएन, बदायूं : कोरोना काल में गुरुवार से जिले में बिना किसी लक्ष्य के धान खरीद शुरू हो जाएगी। शासन स्तर से समर्थन मूल्य तो घोषित कर दिया है। लेकिन, अभी तक लक्ष्य का आवंटन नहीं किया है। पिछली साल 22500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला था। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई जाएगी। भीड़ रोकने को किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे।

जिले में धान के खराब बीज मिलने से सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। कृषि विभाग की ओर से कंपनी और बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई के खिलाफ एफआइआर कराई जा चुकी है। किसानों को मुआवजा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच पहली अक्टूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो रही है। जिले में 40 क्रय केंद्र बनाए थे। लेकिन, वर्तमान में 31 सेंटरों पर खरीद शुरू की जाएगी। सामान्य धान के लिए 1868 रुपये और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 1888 रुपये क्विटल निर्धारित किया है। जिले में 79450 हेक्टेयर में धान का उत्पादन किया गया है, लेकिन सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो जाने से अपेक्षित उत्पादन नहीं हो सकेगा। अब जिला प्रशासन सरकारी सेंटरों पर पारदर्शी तरीके से धान खरीदने का खाका तैयार कर चुका है। क्रय एजेंसियों को क्रय केंद्र आवंटित किए जा चुके हैं। अगैती फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन सामान्य धान की कटाई अभी शुरू नहीं हुई है। शुरूआती दिनों में सेंटर पर धान की आवक नहीं के बराबर रहने की उम्मीद है।

क्रियाशील हुआ कंट्रोल रूम

धान खरीद के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम क्रियाशील हो गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 05832-268127 पर किसान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शिकायत कर समस्या का निदान करा सकते हैं।

वर्जन ::

पहली अक्टूबर से जिले में 31 क्रय केंद्रों पर धान की शुरूआत हो जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए बचाव के इंतजाम किए जाएंगे। मंडी में खुले क्रय केंद्रों पर व्यवस्था मंडी सचिव करेंगे, जबकि मंडी के बाहर क्रय एजेंसियां किसानों के लिए इंतजाम कराएंगी।

- प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ

chat bot
आपका साथी