55 घंटे की बंदी के बाद खुले बाजार, पहुंचे लोग

जागरण संवाददाता बदायूं शासन के निर्देश पर 55 घंटे की पाबंदी के बाद सोमवार सुबह बाजार खुले। इस दौरान सभी जगह सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। दो दिन बाद बाजार खुले तो रौनक बढ़ी। इससे कई स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन हुआ। कई लोग भी बिना मास्क बाजारों में घूमते मिले। पुलिस ने कई जगह सख्ती दिखाई तो लोगों ने शारीरिक दूरी का कुछ देर के लिए पालन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:42 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:42 AM (IST)
55 घंटे की बंदी के बाद खुले बाजार, पहुंचे लोग
55 घंटे की बंदी के बाद खुले बाजार, पहुंचे लोग

जागरण संवाददाता, बदायूं : शासन के निर्देश पर 55 घंटे की पाबंदी के बाद सोमवार सुबह बाजार खुले। इस दौरान सभी जगह सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। दो दिन बाद बाजार खुले, तो रौनक बढ़ी। इससे कई स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन हुआ। कई लोग भी बिना मास्क बाजारों में घूमते मिले। पुलिस ने कई जगह सख्ती दिखाई तो लोगों ने शारीरिक दूरी का कुछ देर के लिए पालन किया।

शनिवार और रविवार की बंदी में शहर से लेकर देहात तक सैनिटाइजेशन व विशेष सफाई अभियान चला। जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर रणवीर प्रसाद दोनों दिन यहां मौजूद रहे। उनके निर्देशन में यह अभियान चला। इससे काफी हद तक यहां बदलाव दिखाई दिया। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को जब बाजार खुले तो सड़कों पर भीड़ एक दम निकल पड़ी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाजारों में आनन-फानन में फोर्स बढ़ाया गया तो भीड़ जुटाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई। इसके साथ ही बगैर मास्क घूमने वालों से जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों को सीज किया गया। देर शाम तक पुलिस का अभियान चलता रहा।

chat bot
आपका साथी