बदायूं में जिला पंचायत में भाजपा की एक सीट बढ़ी, मेखला सिंह निर्वाचित

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रिक्त सीटों पर सोमवार को मतगणना हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा समर्थित मेखला सिंह निर्वाचित हुई हैं। जिला पंचायत बोर्ड में अब भाजपा के एक सदस्य का इजाफा हो गया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों में भी मेखला सिंह का नाम शामिल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:30 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:30 AM (IST)
बदायूं में जिला पंचायत में भाजपा की एक सीट बढ़ी, मेखला सिंह निर्वाचित
बदायूं में जिला पंचायत में भाजपा की एक सीट बढ़ी, मेखला सिंह निर्वाचित

बदायूं, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रिक्त सीटों पर सोमवार को मतगणना हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा समर्थित मेखला सिंह निर्वाचित हुई हैं। जिला पंचायत बोर्ड में अब भाजपा के एक सदस्य का इजाफा हो गया है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों में भी मेखला सिंह का नाम शामिल हो गया है। म्याऊं ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा समर्थित विनीता शाक्य चुनाव जीत गई हैं। यह ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दोपहर बाद तक सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए।

जिला पंचायत सदस्य वार्ड 31 पुसगवां पर सभी की नजर लगी थी। इस सीट पर 13 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। यहां भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल की पत्नी मेखला सिंह 7,406 वोट पाकर निर्वाचित हुईं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट सहसवान के नसीरपुर गौसू से सादिया, समरेर के झुकसा प्रथम से अवधेश कुमार और म्याऊं के गौतरा से विनीता कुमारी शाक्य निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पद पर अंबियापुर की ग्राम पंचायत गुधनी से सूर्य प्रताप सिंह और कादरचौक के बाराचिर्रा से मंजू भारती निर्वाचित घोषित की गईं। इनके अलावा विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों से 140 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्वाचित घोषित किए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने मतगणना केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद कोई भी उम्मीदवार विजय जुलूस नहीं निकाले। मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी एवं अभिकर्ताओं को फोटोयुक्त पहचान-पत्र देखकर ही उन्हें प्रवेश दिया गया। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। बीडीसी पद पर साजिया बेगम 30 वोटों से जीती

संस, सहसवान : ब्लाक के गांव नसीरपुर गौसू में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना के बाद साजिया बेगम को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुअज्जिम को 30 वोटों से हराया। ग्राम गुधनी से सूर्य प्रताप सिंह बने प्रधान

संस, बिल्सी : जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान समेत 15 ग्राम सदस्यों के लिए 12 जून को हुए चुनाव के नतीजे आ गए। सुबह आठ बजे से मंडी समिति परिसर में मतगणना प्रारंभ हुई। 14 टेबलों पर मतगणना हुई। जिसमें ग्राम गुधनी से सूर्य प्रताप सिंह ने अजय पाल को हराकर प्रधान निर्वाचित हुए। भाजपा का चला दांव, विनीता शाक्य निर्वाचित

संसू, म्याऊं : ब्लाक क्षेत्र में बीडीसी वार्ड नंबर 32 पर हुए उपचुनाव में भाजपा का दांव चल गया। भाजपा नेता केसी शाक्य भाभी विनीता शाक्य को ब्लाक प्रमुख बनवाने की कोशिश में थे, लेकिन बीडीसी सीट पर सफलता नहीं मिल सकी थी। इसलिए गौतरा सीट से निर्वाचित सदस्य बालिस्टर का इस्तीफा दिलाकर यहां उपचुनाव कराया गया। ब्लाक प्रमुख सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। उप चुनाव में विनीता शाक्य 101 मतों से चुनाव जीत गई हैं। अब इन्हें प्रमुख पद का दावेदार भी माना जा रहा है। विधायक राजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है। विनीता शाक्य के पति गंगाचरण ओमेंद्र प्रताप सिंह, रवेंद्र प्रताप सिंह, भावेश प्रताप सिंह, केसी शाक्य, गौतरा रमसी प्रधान मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी