बदायूं में अफसरों ने कर्मचारियों से छीनी एंबुलेंस की चाबियां

हड़ताल की जिद पर अड़े एंबुलेंस कर्मचारियों की हठधर्मिता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर और सीओ उझानी गजेंद्र सिंह कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने को पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं मानें। इसके बाद सीएमओ ने प्राइवेट और स्वास्थ्य विभाग के चालकों को बुलाकर कर्मचारियों से सभी एंबुलेंस वापस ले ली है। सीएमओ ने सभी एंबुलेंस को संबंधित ब्लाक और अस्पतालों के लिए रवाना कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:45 PM (IST)
बदायूं में अफसरों ने कर्मचारियों से छीनी एंबुलेंस की चाबियां
बदायूं में अफसरों ने कर्मचारियों से छीनी एंबुलेंस की चाबियां

बदायूं, जेएनएन: हड़ताल की जिद पर अड़े एंबुलेंस कर्मचारियों की हठधर्मिता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर और सीओ उझानी गजेंद्र सिंह कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने को पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें। इसके बाद सीएमओ ने प्राइवेट और स्वास्थ्य विभाग के चालकों को बुलाकर कर्मचारियों से सभी एंबुलेंस वापस ले ली है। सीएमओ ने सभी एंबुलेंस को संबंधित ब्लाक और अस्पतालों के लिए रवाना कर दिया है।

एएलएस के समायोजन को लेकर कंपनी और सरकार के खिलाफ जिलेभर के एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिन से धरने पर बैठे हुए है। कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस भी खड़ी होने के होने के कारण जिलेभर के मरीज अस्पतालों तक पहुंचने के लिए भटक रहे है। बुधवार को भी जारी रहे धरने के बीच स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदारों की नींद टूटी तो भारी फोर्स के साथ शहर के दातागंज रोड स्थित मैदान में पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ काफी देर तक कर्मचारियों को समझाने के बाद भी वह तैयारी नहीं हुए। करीब दो घंटे तक चली बात के बाद जब रास्ता नहीं निकला तो शासन से प्राप्त आदेश के तहत सीएमओ ने कर्मचारियों से सभी एंबुलेंस की चाबियां ले ली। साथ ही बुलाए गए चालकों को चाबियां थमा दीं। सीएमओ ने एंबुलेंस को संबंधित अस्पतालों व ब्लाकों के रवाना कर दिया है। शाम करीब चार बजे सभी एंबुलेंस अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। वर्जन

कर्मचारियों से बात की गई है। हड़ताल समाप्त न होने की स्थिति देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्राइवेट तौर पर बुलाए चालकों को एंबुलेंस सौंप दी गई है, उम्मीद है सभी कर्मचारी हड़ताल से लौट आएंगे।

विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ

chat bot
आपका साथी