बाढ़ क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित करने में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी सहसवान बाढ़ से डूब क्षेत्र के गांवों के लोगों को बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। गंगा महावा बांध के इस पार जमीन तलाश कर ग्रामीणों को सुरक्षित बसाने का काम शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:05 AM (IST)
बाढ़ क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित करने में जुटा प्रशासन
बाढ़ क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित करने में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी, सहसवान : बाढ़ से डूब क्षेत्र के गांवों के लोगों को बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। गंगा महावा बांध के इस पार जमीन तलाश कर ग्रामीणों को सुरक्षित बसाने का काम शुरू हो गया है। एसडीएम लाल बहादुर के नेतृत्व में जमीन की तलाश जारी है। ताकि बाढ़ से पहले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जा सके। गांव वीर सहाय नगला में पुलिया निर्माण भी हो रहा है। ताकि जलभराव पर गांव को कटान से बचाया जा सके।

प्रतिवर्ष बाढ़ में गंगा महावा बांध के उस पार बसे खागी नगला, वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, भमरौलिया, रज्जू नगला आदि गांव पानी से घिर जाते हैं। इन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। आधा दर्जन गांवों के लोगों को गंगा महावा बांध समेत अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है। इस बार तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को बाढ़ से पहले सुरक्षित स्थानों पर बसाना शुरू कर दिया है। एसडीएम लाल बहादुर ने बताया कि परशुराम नगला के ग्रामीणों को बांध के इस पार जमीन उपलब्ध करा कर बसाया जा रहा है। अन्य के लिए जमीन तलाश जारी है। गुरुवार को एसडीएम ने बाढ खंड के एई राजेश मौर्य, जेई रामौतार आर्य के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी