पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के ट्वीट पर आपत्तिजनक टिप्पणी

बदायूं/फैजगंज बेहटा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से कानपुर क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 02:23 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:02 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के ट्वीट पर आपत्तिजनक टिप्पणी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के ट्वीट पर आपत्तिजनक टिप्पणी

बदायूं/फैजगंज बेहटा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से कानपुर कांड पर किए गए ट्वीट पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। जिससे समाजवादी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

बिसौली निवासी सामाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को दी तहरीर में बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर कांड में एक ट्वीट किया था। क्षेत्र के गांव सिकरी निवासी सिकरी निवासी डॉ. अक्षय कुमार सिंह ने अपने ट्वीटर पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले में मुकदमा लिखने के आदेश दे दिए। उनके आदेश पर पुलिस ने आरोपित की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह गायब हो गया। अचानक हुई कार्रवाई क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिसौली क्षेत्र में पुलिस निगरानी तेज कर दी गई है। कुंवर महेंद्र प्रताप ने बताया कि कानपुर कांड में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। जिस पर डॉ. अक्षय कुमार सिंह ने अपने ट्वीटर सें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मनगढ़त आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने पुलिस टीमें गठित करके आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर चेतराम ने बताया कि मामले में आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही हैं उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ.लाखन सिंह ने भी एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि अखिलेश यादव के साथ बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई है।

chat bot
आपका साथी