स्टांप घोटाला करने वालों से रिकवरी के आदेश

दातागंज उप कोषागार में हुए पांच करोड़ के स्टांप घोटाले में शासन ने अब आरोपितों से रिकवरी के आदेश दिए हैं। वित्त मंत्रालय के प्रमुख सचिव ने अब तक की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट तलब कर रिकवरी के निर्देश दिए है। इस पर जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अब तक की कार्रवाई से शासन को अवगत कराया है। आरोपितों से रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:36 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:36 AM (IST)
स्टांप घोटाला करने वालों से रिकवरी के आदेश
स्टांप घोटाला करने वालों से रिकवरी के आदेश

जागरण संवाददाता, बदायूं : दातागंज उप कोषागार में हुए पांच करोड़ के स्टांप घोटाले में शासन ने अब आरोपितों से रिकवरी के आदेश दिए हैं। वित्त मंत्रालय के प्रमुख सचिव ने अब तक की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट तलब कर रिकवरी के निर्देश दिए है। इस पर जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अब तक की कार्रवाई से शासन को अवगत कराया है। आरोपितों से रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।

बीते दिनों स्टांप घोटाला प्रकाश में आया तो प्रशासन हिल गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने आनन-फानन में रोकड़िया और एकाउंटेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दातागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की तो करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला प्रकाश में आया। डीएम कुमार प्रशांत ने तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर रोकड़िया समेत दोनों आरोपितों के हर ठिकाने पर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। आरोपित किसी तरह से खुद को बचाने में अभी भी लगे हुए हैं। स्टांप घोटाला की जानकारी होने पर कुछ दिन पहले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी यहां आए और उन्होंने मुख्य कोषागार का निरीक्षण करते हुए सभी अभिलेखों का अध्ययन किया। वित्तमंत्री ने आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अब वित्त मंत्रालय से रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीएम कुमार प्रशांत का कहना है कि आरोपितों से रिकवरी कराए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही गबन की गई रकम की वसूली कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी