बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 62 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

बिसौली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी खतरे में आ गई है। ब्लॉक प्रमुख श्रीवती यादव के खिलाफ 84 में से 62 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र डीएम को सौंपे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 11:42 PM (IST)
बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 62 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव
बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 62 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, बदायूं : बिसौली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी खतरे में आ गई है। ब्लॉक प्रमुख श्रीवती यादव के खिलाफ 84 में से 62 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र डीएम को सौंपे। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी सदस्यों के शपथ पत्रों का सत्यापन किया। अब अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आयोजित करने की तैयारी करने के लिए पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए हैं। सत्ता में भाजपा सरकार आने के बाद से ही बिसौली की ब्लॉक प्रमुख पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। सत्ता परिवर्तन के बाद सपा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्यों ने पहल शुरू की, लेकिन स्थानीय सियासत का अड़ंगा लगता रहा। अब तक अविश्वास प्रस्ताव में देरी होती रही। बीते दिनों सदस्यों ने एकजुट होकर डीएम कुमार प्रशांत को शपथ पत्र दिए तो उन्होंने उसके सत्यापन का दिन शनिवार तय किया। छावनी में तब्दील हुआ कलेक्ट्रेट परिसर

बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हुई तो सदस्यों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया। चूंकि डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी संपूर्ण समाधान दिवस में गए थे, इसलिए सदस्यों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी