नहीं गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को राहत

जागरण संवाददाता बदायूं शहर में नालों पर हुए अवैध निर्माण कार्यों को तोड़ने की तैयारी की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने उन सभी अवैध निर्माणों को चिह्नित कर लिया था। फिर वहां पर मुनादी कराई गई थी। शुक्रवार सुबह से ही गद्दी चौक के पास अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलना था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की व्यस्तता के चलते अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे अतिक्रमणकारियों को मोहलत मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:04 AM (IST)
नहीं गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को राहत
नहीं गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को राहत

जागरण संवाददाता, बदायूं : शहर में नालों पर हुए अवैध निर्माण कार्यों को तोड़ने की तैयारी की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने उन सभी अवैध निर्माणों को चिह्नित कर लिया था। फिर वहां पर मुनादी कराई गई थी। शुक्रवार सुबह से ही गद्दी चौक के पास अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलना था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की व्यस्तता के चलते अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे अतिक्रमणकारियों को मोहलत मिल गई है।

शहर में नाला सफाई में नालों पर मौजूद अतिक्रमण को हटवाने की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में गद्दी चौक के पास नाले पर बने अवैध मकान और दुकानों को पहले ही चिह्रित कर लिया गया था। इन्हें तोड़ने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय कानूनी वजह से वापस लौटी। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने उस अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए मुनादी कराई। शुक्रवार का दिन तय कर दिया। लेकिन शुक्रवार को अफसरों की व्यवस्तता से अभियान नहीं चल सका। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुछ व्यस्तता के चलते अभियान नहीं चल पाया था। अब शासन के निर्देश पर लगे 55 घंटे के प्रतिबंध के बाद अतिक्रमण हटाने को अभियान चलेगा।

chat bot
आपका साथी