बदायूं आएंगे वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा से मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड व वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सैय्यद कासिम रसूल इलियास 24 व 25 अक्टूबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 24 अक्टूबर को शहर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:10 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:10 AM (IST)
बदायूं आएंगे वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा से मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी
बदायूं आएंगे वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा से मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी

जासं , बदायूं : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड व वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सैय्यद कासिम रसूल इलियास 24 व 25 अक्टूबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 24 अक्टूबर को शहर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। साथ ही 25 अक्टूबर को ककराला में होने वाले वेलफेयर पार्टी के जनसम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रुप में शामिल होंगे। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी सिराज तालिब व प्रदेश सचिव डा. अयूब अंसारी भी आएंगे। यह जानकारी शनिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजीत यादव ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि वेलफेयर पार्टी सांप्रदायिक फासिस्ट ताकतों को सत्ता से हटाने को समाजवादी पार्टी से मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसक्यूआर इलियास की तीन दौर की वार्ता में साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति बन चुकी है।

जागरूक होकर सुदृढ़ समाज की करें स्थापना : धर्मेंद्र शाक्य

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कालेज में अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से अल्पसंख्यक महिलाओं के दो दिवसीय जागरूकता सेमिनार में शनिवार को शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील हैं। बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ हमारे समाज को भी महिला सम्मान एवं स्वाभिमान के प्रति सोच बदलनी चाहिए। खुद महिलाएं जागरूक होकर सुदृढ़ समाज की स्थापना करें।

इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहेल आजम ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की तरक्की के लिए काम कर रहा है। शिक्षा का जीवन मे बहुत बड़ा योगदान है। शिक्षा के बल पर हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। एनएमएसएन दास कालेज के डा. शिवराज सिंह ने कहा कि सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भर होना आवश्यक हैं। महिलाओं के सशक्त व स्वावलंबी होने से ही मजबूत समाज का निर्माण होगा। संस्था के सचिव मुकेश सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी