बदायूं में मानसून ने दी दस्तक

गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। चटख धूप खिली हुई थी। दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए। रिमझिम फुहारों के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं अलापुर उसावां म्याऊं क्षेत्र में अछी बरसात होने से सड़कों पर जलभराव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:31 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:31 AM (IST)
बदायूं में मानसून ने दी दस्तक
बदायूं में मानसून ने दी दस्तक

बदायूं, जेएनएन : गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। चटख धूप खिली हुई थी। दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए। रिमझिम फुहारों के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, अलापुर, उसावां, म्याऊं क्षेत्र में अच्छी बरसात होने से सड़कों पर जलभराव हुआ। आसमान में बादल छाये हुए हैं। इससे शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने और बारिश के आसार है।

जिले में चार दिन पहले भी मौसम का मिजाज बदला था। लेकिन, तब हल्की बारिश हुई। फिर बादल हवा के साथ उड़ गए। उमसभरी गर्मी से लोग हलकान होने लगे। गर्मी बढ़ी तो बिजली संकट भी गहराने लगा। हर किसी को गर्मी से राहत के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार सुबह चटख धूप और आसमान साफ दिख रहा था। इससे लग रहा था कि मानसून आने में अभी एक-दो दिन का वक्त लग सकता है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में रिमझिम बरसात होने लगी। बादलों को देखकर मूसलाधार बारिश की उम्मीद थी। लेकिन, कुछ ही देर हल्की बारिश हुई। हालांकि म्याऊं, अलापुर, उसावां क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई। हल्की बारिश, बादल छाये रहने के साथ हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों के मुताबिक शुक्रवार को बारिश होने के आसार है। इससे पारा और नीचे लुढ़कने के आसार दिख रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि मानसून की बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। सिस्टम के दावों की खुली पोल, सड़कों व गलियों में जलभराव

संसू, अलापुर : नगर में गुरुवार दोपहर में हुई झमाझम बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर पंचायत प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। नाले और नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया। सड़कों पर हालात यह रही कि दो पहिया वाहनों व एवं पैदल चलने वाले राहगीर पानी में फिसलकर गिरते दिखाई दिए। मुख्य चौराहे पर नगर पंचायत के सामने दो फुट तक पानी जमा हो गया। जलभराव के चलते आवागमन ठप हो गया। कई मुहल्ले की गलियां नाली के पानी से लबालब हो गईं। लोगों का कहना है कि कस्बे में मुख्य चौराहों और गलियों मैं बरसात होने से पानी जमा हो जाता है। नगर पंचायत प्रशासन को इस समस्या का स्थायी निदान कराने के लिए प्रयास करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी