स्कूल की छत पर सूखती मिली मक्का

जागरण संवाददाता बदायूं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिह राजपूत ने विकास क्षेत्र उझानी व कादरचौक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:04 AM (IST)
स्कूल की छत पर सूखती मिली मक्का
स्कूल की छत पर सूखती मिली मक्का

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिह राजपूत ने विकास क्षेत्र उझानी व कादरचौक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।

नौशेरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षों का फर्श जर्जर मिला। कायाकल्प योजना में विद्यालय में काम नहीं कराए गए। शौचालय की स्थिति अत्यंत खराब मिली। कंपोजिट ग्रांट की प्राप्त धनराशि से संतोषजनक कार्य नहीं किया गया। विभिन्न अनियमितताओं को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीरु कुमारी का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में अनुदेश राहुल यादव बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उनका मानदेय काटा। यहीं के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मुहम्मद रुमान, शिक्षामित्र शिवकुमारी बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। शिक्षामित्र विनोद कुमार शर्मा के त्यागपत्र को ग्राम शिक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रेमी नगर प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय परिसर व छत पर मक्का सुखाई जा रही थी। संविलियत विद्यालय बाराचिर्रा में भी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े थे और बड़े पैमाने पर मक्का सुखाई जा रही थी। बताया कि प्रधानाध्यापक के मना करने पर कुछ ग्रामीण अभद्र व्यवहार करते हैं। दोबारा ऐसा होने पर संबंधित के खिलाफ एफआइआर कराने का निर्देश दिया। कादरचौक के बा विद्यालय में फ्लैक्स लगवाने व अभिलेख पूरे करने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी