बीम के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत

जेएनएन दहगवां (बदायूं) जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी अच्छन चौधरी राजमिस्त्री है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 11:55 PM (IST)
बीम के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत
बीम के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत

जेएनएन, दहगवां (बदायूं): जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी अच्छन चौधरी राजमिस्त्री हैं। वह कस्बा दहगवां के ही राम रहीश यादव के घर पर शनिवार को चुनाई कर रहे थे। जहां जैक द्वारा बीम को उठाया जा रहा था। अचानक बीम के नीचे लगा जैक गिर पड़ा और बीम के नीचे काम कर रहे राजमिस्त्री दब गए। उनके आस-पास खड़े लोग राजमिस्त्री को बीम के नीचे से निकालने के लिए दौड़ पड़े। राजमिस्त्री को बीम के नीचे से निकाला तो वो गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए निजी वाहन से अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन जिरौली के समीप अच्छन चौधरी की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

chat bot
आपका साथी