बाजार से लौट रहे युवक को चाकू मारा, गंभीर

बाजार से लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने सोमवार रात चाकू मारकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:37 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:37 AM (IST)
बाजार से लौट रहे युवक को चाकू मारा, गंभीर
बाजार से लौट रहे युवक को चाकू मारा, गंभीर

उझानी : बाजार से लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने सोमवार रात चाकू मारकर घायल कर दिया। हमला क्यों और किसने किया, फिलहाल युवक यह नहीं बता पा रहा है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की तहरीर पुलिस को दूसरे दिन मंगलवार शाम तक नहीं दी गई थी।

नगर के मोहल्ला पठानटोला में रहने वाला 24 वर्षीय जावेद उर्फ बूंदा सोमवार शाम घर से बाजार जाने को निकला था। रात लगभग साढ़े 10 बजे वह वापस लौट रहा था। इस दौरान अंधेरे में किसी ने उस पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। शोर मचाया तो आसपास इलाके के लोग मौके पर पहुंचे, यह देख हमलावर वहां से भाग गया। परिजन रात में ही उसे सीएचसी लेकर गए। यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल विनोद चाहर ने बताया कि ऐसा कोई मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं है।

chat bot
आपका साथी