मंडलायुक्त की टीम का धान क्रय केंद्रों पर छापा

धान खरीद में हो रही गड़बड़ी को रोकने के लिए मंडलायुक्त ने गुरुवार को चार सदस्यीय टीम को क्रय केंद्रों पर भेजा। टीम की छापेमारी से क्रय केंद्रों पर खलबली मच गई। बिचौलिया भी भाग खड़े हुए है। टीम ने कई बिदुओं पर क्रय केंद्रों की जांच की। मौजूद किसानों से बात की। क्रय प्रभारियों को चेतावनी दी कि बिचौलिया का धान खरीदते हुए पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:46 AM (IST)
मंडलायुक्त की टीम का धान क्रय केंद्रों पर छापा
मंडलायुक्त की टीम का धान क्रय केंद्रों पर छापा

जेएनएन, बदायूं : धान खरीद में हो रही गड़बड़ी को रोकने के लिए मंडलायुक्त ने गुरुवार को चार सदस्यीय टीम को क्रय केंद्रों पर भेजा। टीम की छापेमारी से क्रय केंद्रों पर खलबली मच गई। बिचौलिया भी भाग खड़े हुए है। टीम ने कई बिदुओं पर क्रय केंद्रों की जांच की। मौजूद किसानों से बात की। क्रय प्रभारियों को चेतावनी दी कि बिचौलिया का धान खरीदते हुए पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा।

असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार के साथ चार सदस्यीय टीम मंडी समिति के आरएफसी और एफसीआई के क्रय केंद्र पर पहुंची। टीम ने अहोरामई, जखैलिया, जगत व उझानी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उझानी और शहर की मंडी समिति में आरएफसी के क्रय केंद्र पर प्रभारी मौजूद नहीं मिले थे। टीम ने मौजूद मिले सहायक प्रभारियों को ही धान तौल के लिए चेताया है। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने जिले में धान खरीद का बुधवार को खुद जायजा लिया था। वापस लौटते ही उन्होंने जांच को चार सदस्यीय टीम भेज दी है। टीम अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को देगी। फोटो 29 बीडीएन 15

छनाई न होने से तौल में देरी हो रही है। टोकन का नंबर आने के बाद ही तौल कराने की बात कहीं गई है।

मुन्ना लाल, अलीपुरा फोटो 29 बीडीएन 16

24 घंटे के बाद भी तौल नहीं हो सकी है। मजबूरन आज की रात क्रय केंद्र पर ही काटनी पड़ेगी।

सियाराम, लालई फोटो 29 बीडीएन 17

सुबह से क्रय केंद्र पर धान से लदी ट्राली खड़ी है। वैसे तो कोई समस्या नहीं है मगर तौल में देरी हो रही है।

शमीरउल हसन, बनेई फोटो 29 बीडीएन 18

एक रात तो क्रय केंद्र पर गुजार दी है। तौल न होने से एक रात और यहीं गुजारनी पड़ेगी। तब कहीं तौल होगी।

सिपट्टर सिंह, नरौदा

chat bot
आपका साथी