अपहरण व मूंछे उखाड़ने वाले आरोपितों का सुराग नहीं

गांव मूसेपुर निवासी अनुसूचित जाति के मोहर ¨सह का अपहरण करने वालों का सुराग नहीं लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:02 AM (IST)
अपहरण व मूंछे उखाड़ने वाले आरोपितों का सुराग नहीं
अपहरण व मूंछे उखाड़ने वाले आरोपितों का सुराग नहीं

मुजरिया : गांव मूसेपुर निवासी अनुसूचित जाति के मोहर ¨सह 28 अक्टूबर की रात तालाब किनारे बैठा था। कुछ बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने सहसवान के बक्सर निवासी चंद्रसेन, कर्रू, रिशीपाल निवासी गांव मूसेपुर और जोगेंद्र निवासी चौहानपुर थाना सहसवान समेत दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, अपहरण और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि मोहर सिंह गांव के जंगल में पड़ा मिला। उसकी मूंछ उखाड़ ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जबकि पीड़ित परिवार को आरोपित अभी भी दहशत में है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। इधर, सीओ सहसवान मुन्नालाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी