गांवों में लगेंगे उद्योग, आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश : लक्ष्मीनारायण

जागरण संवाददाता बदायूं प्रवासियों और बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। गांवों में छोटे-बड़े उद्योग लगाने को सहूलियतें दी जा रही हैं। गांवों में उद्योग लगने से देश के साथ उत्तर प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत मुहिम पर शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से ऑनलाइन बात की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM (IST)
गांवों में लगेंगे उद्योग, आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश : लक्ष्मीनारायण
गांवों में लगेंगे उद्योग, आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश : लक्ष्मीनारायण

जागरण संवाददाता, बदायूं : प्रवासियों और बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। गांवों में छोटे-बड़े उद्योग लगाने को सहूलियतें दी जा रही हैं। गांवों में उद्योग लगने से देश के साथ उत्तर प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत मुहिम पर शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से ऑनलाइन बात की। कोरोना काल में आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को सराहनीय बताया। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवालों पर जानकारी करने की बात कहकर टाल गए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने को आर्थिक पैकेज घोषित किया। उद्योगों की स्थापना के लिए 110 लाख करोड़ के फंड का इंतजाम किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मे 80 करोड़ गरीबों और मजदूरों को मुफ्त में गेहूं, चावल और चना मुहैया कराया जा रहा है। प्रवासियों को स्व रोजगार से जोड़ने को रियायत दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में वन देश वन मार्केट का प्रावधान कर किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालकों को दो लाख के बीमा के साथ उनके लिए घर बनाने को भी अनुदान की योजना है। डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण के लिए 35 हजार करोड़ का बजट दिया है। उन्होंने दावा किया कि इससे प्रदेश में 9 से 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सोत नदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी सोत नदी की खोदाई कराकर पूर्व की स्थिति बनाई जाएगी। कोरोना जांच के नाम पर इलाज में लापरवाही से अस्पताल के बाहर महिला की मौत, ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्थानीय सवालों पर जानकारी करने की बात कहकर टाल गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, कृष्णवीर सिंह, आशीष शाक्य, संजीव गुप्ता एडवोकेट भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी