बदायूं में जेठ की बारिश से झमाझम सावन के मिले संकेत

जेठ माह में बदले मौसम से सावन में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार दोपहर में हुई हल्की बारिश से पारा एक डिग्री और नीचे लुढ़क कर 34 डिग्री तक पहुंचा। शहर से अधिक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:37 AM (IST)
बदायूं में जेठ की बारिश से झमाझम सावन के मिले संकेत
बदायूं में जेठ की बारिश से झमाझम सावन के मिले संकेत

बदायूं, जेएनएन : जेठ माह में बदले मौसम से सावन में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार दोपहर में हुई हल्की बारिश से पारा एक डिग्री और नीचे लुढ़क कर 34 डिग्री तक पहुंचा। शहर से अधिक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। इससे बारिश के आसार बने हुए हैं।

सामान्य तौर पर मानसून 15 जून के बाद दस्तक देता है। लेकिन, पिछले दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर मौसम के जानकार इसको प्री-मानसून मान रहे हैं। शनिवार सुबह आसमान में छाए घने काले बादलों से अंधेरा छा गया। तेज बारिश के आसार बने। लेकिन, बूंदाबांदी हुई और फिर धूप निकल आई। इसके बाद सुबह दस बजे और दोपहर में भी हल्की बारिश हुई। आसमान में छाए बादलों को देखकर लगा कि शाम तक बारिश होगी। लेकिन, हवा से बादल उड़ गए। हालांकि हल्की बारिश से मौसम सुहाना हुआ। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से धान की फसल को फायदा

फोटो 12 बीडीएन 17, 18

संसू, म्याऊं : मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम से बदला। शनिवार सुबह आसमान में काले बादल छाए। इससे लोगों को लगा दो-तीन दिन लगातार बारिश होगी। दोपहर में ब्लाक मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में भी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इससे ब्लाक पर जगह-जगह सड़कों पर कीचड़ हो गया। करीब दो घंटे तक बिजली भी गुल रही। बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ, लेकिन खलिहान में मक्का सुखा रहे किसानों के फसल समेटने में पसीने छूट गए।

बारिश से गलियों में हुआ जलभराव

फोटो 12 बीडीएन 15

संसू, सैदपुर : कस्बा में शनिवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए। फिर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन, गलियों में हुए जलभराव से परेशानी हुई। इससे नगर पंचायत प्रशासन के नालों की तलीझाड़ सफाई के दावों की पोल खुल गई। दोपहर बाद आसमान होने से हल्की हवा के साथ धूप खिली रही। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया नालों की सफाई कराई जा रही है। मक्का और मेंथा की फसल को नुकसान

आसफपुर : शनिवार दोपहर में हुई बारिश से गर्मी से तो राहत मिली। यह धान की फसल के लिए लाभदायक है। लेकिन, मक्का और मेंथा की फसल को नुकसान हुआ है। हवा चलने से मक्का की खड़ी फसल जहां गिर गई है। वहीं खेत में काट कर छोड़ी गई मेंथा की फसल भीगने से सड़ने की आशंका है।

chat bot
आपका साथी