बदायूं में रातभर बारिश से कहीं गिरे कच्चे मकान तो कहीं उखड़े पेड़, बिजली गुल

टाक्टे तूफान का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार आधी रात के बाद से शुरू हुई बारिश गुरुवार शाम तक रुक-रुककर होती रही। गुरुवार सुबह को बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ। लेकिन इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने सितम ढहाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 12:51 AM (IST)
बदायूं में रातभर बारिश से कहीं गिरे कच्चे मकान तो कहीं उखड़े पेड़, बिजली गुल
बदायूं में रातभर बारिश से कहीं गिरे कच्चे मकान तो कहीं उखड़े पेड़, बिजली गुल

बदायूं, जेएनएन : टाक्टे तूफान का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार आधी रात के बाद से शुरू हुई बारिश गुरुवार शाम तक रुक-रुककर होती रही। गुरुवार सुबह को बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ। लेकिन, इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने सितम ढहाया। शहर से गांव तक तेज हवा के कारण जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरे। इससे बिजली सप्लाई ठप होने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई। वहीं, शहर में मधुवन कालोनी में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में गृहस्वामी का परिवार बाल-बाल बचा। वहीं, तेज हवा और बारिश से मक्का की खड़ी फसल को नुकसान हुआ। मैंथा, गन्ना को लाभ पहुंचा तो खरीफ की फसल की तैयार शुरू हो गई है।

जिले में मंगलवार से शुरू हुई बारिश लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। इसके चलते जहां कई कच्चे मकान ढह गए। वहीं, बुधवार रात तेज हवा के साथ भारी बारिश में कई पेड़ गिर पड़े। इससे जगह-जगह बिजली के तार और पोल टूट गए। इससे पूरा जनपद रातभर अंधेरे में रहा। गुरुवार शाम तक बिजली ठीक नहीं कराई जा सकी। इसके चलते हर घर में पेयजल का भारी संकट खड़ा हो गया। वहीं, तेज बारिश से हुए सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में मधुवन कालोनी निवासी नूरहसन फल का ठेला लगाते हैं। गुरुवार तड़के उनके कच्चे मकान का लिंटर गिर गया। उस समय उनके स्वजन आंगन में भरे पानी को निकाल रहे थे। इससे वह हादसे में बाल-बाल बच गए। लिंटर गिरने के कमरे में रखा गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। नूरहसन ने जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है। वहीं, देहात के इलाकों में खेतों में पानी भरा। वहीं, चकरोड तक पानी में डूब गए। गांवों में नालियां जाम होने से सड़कों पर पानी बहा। आंधी-पानी में गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

फोटो 20 बीडीएन-07

संसू, म्याऊं : ब्लाक क्षेत्र में आंधी पानी से मौसम में ठंडक आई। लेकिन, पेड़ और बिजली के पोलन गिरने से बिजली संकट गहरा गया। धान की नर्सरी व सब्जी की फसल को लाभ पर आम व जामुन और मक्का को नुकसान हुआ है।

क्षेत्र में आधी रात के बाद मौसम तेजी से बदला। करीब दो बजे आंधी आई। आंधी से गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से आम व जामुन को भारी क्षति पहुंची है। बागों में कच्चे आम व जामुन गिर गए। बारिश से धान की बेहन, मैंथा व सब्जी की फसल को फायदा हुआ है। वहीं, मक्का की अगाई फसल को नुकसान होने की संभावना है। खेतों के नम होने से खरीफ, दलहनी के साथ धान की फसल को खेत तैयार करने में किसानों को आसानी होगी। आंधी से गांव विशुनपुरी समेत कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। रात में कटी बिजली गुरुवार को सुचारु हुई। बिजली गुल होने से गहराया पेयजल संकट

संसू, उघैती : क्षेत्र में तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बिजली गुल होने से लोगों के सामने पेयजल का संकट भी गहरा गया। वहीं, खेतों में खड़ी मक्का की फसल को तेज हवा और खेतों में पानी भरने से नुकसान हुआ।

chat bot
आपका साथी