बदायूं में भोले के जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त

सावन माह में कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध है। लेकिन शिवभक्तों को शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करने का मौका मिला। इसके चलते सावन माह के पहले सोमवार को सभी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव बम-बम भोले एक दो तीन चार भोले तेरी जय-जयकार आदि जयकारे गूंजे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:58 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:58 AM (IST)
बदायूं में भोले के जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त
बदायूं में भोले के जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त

बदायूं, जेएनएन : सावन माह में कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध है। लेकिन, शिवभक्तों को शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करने का मौका मिला। इसके चलते सावन माह के पहले सोमवार को सभी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले, एक दो तीन चार, भोले तेरी जय-जयकार आदि जयकारे गूंजे। शहर के प्रमुख मंदिरों की कमेटी के सदस्यों ने एहतियात बरती, कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस भी निगरानी करती रही। हालांकि, भीड़ बढ़ने पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो सका।

गौरीशंकर मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, बिरूआबाड़ी मंदिर, नगला मंदिर, रघुनाथ मंदिर, रजी चोक शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों का आवागमन बना रहा। पिछली साल की तरह गोल घेरे तो नहीं बनाए गए थे, लेकिन सीमित संख्या में लोग आते रहे और जलाभिषेक कर लौटते रहे। मंदिरों में आने वाले भक्त मास्क भी पहन कर जा रहे थे। कुछ लोग बिना मास्क के भी पहुंचे, जिन्हें मंदिर कमेटी के सदस्यों ने रोका तो पुलिस ने भी हिदायत देकर वापस भेज दिया। हालांकि गली-मुहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में कहीं कोई रोकटोक नहीं दिखाई पड़ी। पूजा अर्चना करने पहुंचे शिवभक्त

संस, बिसौली : नगर के मुहल्ला बमनपुरी में श्री पंचदेवेश्वर मनोकामना दिव्य मंदिर में सुबह से भक्तों ने भोले बाबा की पूजा की। अमरनाथ गुफा के 16 साल लगातार दर्शन कर चुके शिवभक्त अशोक शर्मा ने नाना मुरलीधर शर्मा और नानी कलावती की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है। पुजारी अशोक कुमार शर्मा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। बाबा का जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी मनौती

संसू, इस्लामनगर : सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों ने शिवालयों में पूजा अर्चना की। सुबह से कस्बे के वनखंडी महादेव, पाताली महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। गांव चंदोई स्थित वनखंडी शिव मंदिर, अल्लैहपुर समसपुर शिव मंदिर, चिचेटा शिव मंदिर, व्यौर कासिमाबाद शिव मंदिर, सिठौली शिव मंदिर सहित क्षेत्र के गांवों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

शिवभक्तों ने की भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

संसू, सिलहरी : शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त उमड़े। तहसील सदर के प्राचीन शिव मंदिर दहेमी, घटवेहटी, बिनावर, अंबियापुर, बाबट, सिलहरी, आमगांव, वरायमखेड़ा आदि गांवों के शिवालयों पर सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, गंगाजल और दूध भगवान शिव को अर्पण किया। इस दौरान अनुरोध पटेल, शिवम, शिवांश, राजन पटेल आदि मौजूद रहे। इनसेट ::

रात में ही गंगा जल भरने पहुंच गए शिवभक्त

संसू, कछला : सावन में कांवड़यात्रा पर रोक है। लेकिन, गंगा जल लाने को शिवभक्त कछला घाट पहुंचे। पहले सोमवार को भोले बाबा के जलाभिषेक करने के लिए रात 2.30 बजे बाइकों से शिवभक्त पहुंचे। एक साथ कई शिवभक्तों को देखकर पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकना शुरू किया। हालांकि दूर-दराज से आए लोग कच्चे रास्ते से होते हुए गंगा जल लेकर लौट गए।

chat bot
आपका साथी