नाव से नदी पार कराने में अवैध वसूली

संवाद सहयोगी दातागंज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को खत्म करने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन यहां क्षेत्र में नाव से नदी पार कराने के नाम पर भी लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। मामला दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगरिया खनू का है। शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:17 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:17 AM (IST)
नाव से नदी पार कराने में अवैध वसूली
नाव से नदी पार कराने में अवैध वसूली

संवाद सहयोगी, दातागंज : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को खत्म करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यहां क्षेत्र में नाव से नदी पार कराने के नाम पर भी लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। मामला दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगरिया खनू का है। शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।

नगरिया खनू गांव के पास रामगंगा नदी बहती है। नदी को पार करने के लिए नगरिया गांव के कुछ लोगों ने जिनमें रामनरेश, भूपेंद्र, रामवीर, ओंकार सिंह ने निजी नाव खरीदी है। वह नाव से अपनी खेती देखने गंगा के उस पार जाते थे। गांव के कुछ ग्रामीण भी नाव से उस पार जाते थे। लेकिन उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाता था। बताते हैं कि एक प्रधान ने 2013 में यह नाव भूपेंद्र से किराए पर ले ली। कुछ समय तो नाव से आने जाने वालों से पैसे नहीं लिए गए। आरोप है कि फिर कुछ समय बाद नाव से आने-जाने वालों से अवैध वसूली शुरू हो गई। एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया है कि एक आदमी से 10 रुपये, दोपहिया वाहन के 10 रुपये वसूले जाते हैं। पूर्व में जिला पंचायत द्वारा नदी से उस पार जाने के लिए ठेका होता था, लेकिन जिला पंचायत में यह ठेका बंद कर रखा है। यहां स्वीकृत पुल का निर्माण चल रहा है।

वर्जन ::

नाव से नदी पार कराने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिली है। जांच तहसीलदार दातागंज को सौंपी है। अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

- कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज

chat bot
आपका साथी