गंगा कटरी में पहुंची आधी टीम, आज आवंटित होंगे खेत

गंगा किनारे किसानों को उनके खेत पर कब्जा दिलाने को पैमाइश शुरू हो गई है। लेकिन राजस्व विभाग की लापरवाही से खेतों का आवंटन गुरुवार को नहीं हो सका। अब यह शुक्रवार को होगा। गुरुवार को टीम के दो सदस्य छुट्टी पर चले गए। इस पर लेखपाल ने अकेले ही किसानों के साथ जमीन की पैमाइश की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:45 AM (IST)
गंगा कटरी में पहुंची आधी टीम, आज आवंटित होंगे खेत
गंगा कटरी में पहुंची आधी टीम, आज आवंटित होंगे खेत

जेएनएन, कछला (बदायूं): गंगा किनारे किसानों को उनके खेत पर कब्जा दिलाने को पैमाइश शुरू हो गई है। लेकिन, राजस्व विभाग की लापरवाही से खेतों का आवंटन गुरुवार को नहीं हो सका। अब यह शुक्रवार को होगा। गुरुवार को टीम के दो सदस्य छुट्टी पर चले गए। इस पर लेखपाल ने अकेले ही किसानों के साथ जमीन की पैमाइश की।

नगर पंचायत कछला के किसानों की करीब 7700 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। बाढ़ के बाद से खेतों में रेत भर गया है। इससे खेत की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। दबंग जबरन खेत जोतकर कब्जा करने की कोशिश करते रहे हैं। इसको लेकर कई बार फायरिग भी चुकी है और पांच ट्रैक्टर सीज भी किए जा चुके हैं। डीएम कुमार प्रशांत तक मामला पहुंचा तो उन्होंने राजस्व कर्मियों की टीम गठित कराकर कार्रवाई शुरू करा दी है। विभाग की टीम ने पैमाइश तो बुधवार को शुरू कर दी थी। गुरुवार को हल्का लेखपाल सुरजीत कुमार पहुंचे तो तमाम किसान भी पहुंच गए। टीम के सदस्य, मुदित, लालू और मनोज कुमार के अवकाश पर होने से जमीन का आवंटन नहीं हो सका। लेखपाल ने बताया कि सारी तैयारी हो चुकी है। पैमाइश भी शुरू की जा चुकी है। टीम के सभी सदस्य नहीं आ पाने से आज जमीन का आवंटन नहीं हो सका। शुक्रवार से किसानों को जमीनों का आवंटन होगा। उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा भी दिलाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर सरकारी जमीन पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी