विदेश सेवा में जाना चाहती हैं गुलफिशआं रहमान

जागरण संवाददाता बदायूं सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है। इससे विदेश सेवा में जाकर विदेश में देश की एंबेसडर बन सके। यह लक्ष्य है सीबीएसई की इंटर की जिला टॉपर सहसवान की गुलफिशआं रहमान का।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:48 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:48 AM (IST)
विदेश सेवा में जाना चाहती हैं गुलफिशआं रहमान
विदेश सेवा में जाना चाहती हैं गुलफिशआं रहमान

जागरण संवाददाता, बदायूं: सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है। इससे विदेश सेवा में जाकर विदेश में देश की एंबेसडर बन सके। यह लक्ष्य है सीबीएसई की इंटर की जिला टॉपर सहसवान की गुलफिशआं रहमान का। उन्होंने ने बताया कि उनके पिता जियाउर्र रहमान अलीगढ़ स्थित जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह सहसवान कस्बे के मुहल्ला काजी में मां मैनाज नाजमीन के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां देहरादूर में एक स्कूल में पढ़ाती थी। वह भी उसी स्कूल में पढ़ती थी। कक्षा आठ की परीक्षा के बाद उनकी तबीयत खराब हुई, तो वह देहरादून से सहसवान आ गई। मुजरिया के स्कूल में कक्षा नौ एडमिशन लिया। उन्होंने पढ़ाई का टाइम टेबल नहीं बनाया। समय की बंदिश नहीं रखी। जब मन हुआ, तब उतनी देर मन से पढ़ाई की। हाईस्कूल में वह जिले में पांचवें स्थान रहीं थीं। इंटर में कला वर्ग में उन्होंने अंग्रेजी में 99, फिजिकल एजुकेशन में 99, इतिहास में 95, अर्थशास्त्र 98 अंक प्राप्त हुए थे। भूगोल की परीक्षा नहीं हो सकी थी। औसत के आधार पर उनको भूगोल में 99 अंक दिए गए। जिससे उनका प्रतिशत 97.8 प्रतिशत रहा।

chat bot
आपका साथी