छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को दबोचा

को¨चग जाने को निकली इंटरमीडिएट की छात्रा से एक शोहदे ने शुक्रवार सुबह छेड़छाड़ कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:39 PM (IST)
छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को दबोचा
छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को दबोचा

बदायूं : को¨चग जाने को निकली इंटरमीडिएट की छात्रा से एक शोहदे ने शुक्रवार सुबह छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास इलाके के लोगों ने शोहदे को घेर लिया। बाद में यूपी 100 की टीम को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि रात तक दोनों पक्षों के बीच फैसले का प्रयास चल रहा था।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को कालेज का अवकाश होने के कारण सुबह लगभग आठ बजे को¨चग जा रही थी। रास्ते में डीएम रोड पर एक बाइक सवार शोहदा कहीं से आ धमका। शोहदे ने छात्रा को अकेले देख छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध के दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे और शोहदे को धर लिया। कुछ लोगों ने यूपी 100 को कॉल कर दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची और शोहदे को अपने साथ ले गई। आरोपित सिविल लाइंस थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। इधर, मामले की जानकारी पर शोहदे के परिजन थाने पहुंच गए। वहीं छात्रा के परिजन भी बुला लिए गए। चूंकि मामला आसपास का निकला तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चलने लगी। देर रात तक समझौता नहीं हो सका था।

chat bot
आपका साथी