बदायूं में प्रदेश के 86वें कृषि विज्ञान केंद्र की रखी गई आधारशिला

संस दातागंज (बदायूं) प्रदेश के 86वें कृषि विज्ञान केंद्र का यहां तहसील क्षेत्र के कमा में ऑनलाइन शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप सिंह कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रशासनिक भवन के निर्माण का शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र की मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM (IST)
बदायूं में प्रदेश के 86वें कृषि विज्ञान केंद्र की रखी गई आधारशिला
बदायूं में प्रदेश के 86वें कृषि विज्ञान केंद्र की रखी गई आधारशिला

संस, दातागंज (बदायूं) : प्रदेश के 86वें कृषि विज्ञान केंद्र का यहां तहसील क्षेत्र के कमा में ऑनलाइन शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रशासनिक भवन के निर्माण का शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र की मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 86वें कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला यहां के किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। आत्मा योजना में छोटे किसानों का प्रशिक्षण कराया जाए। सरकार ने किसानों के हित में कानून में संशोधन किया है। किसानों को कहीं भी अपनी उपज को बेचने की छूट मिल गई है। किसानों के उत्पादन की खरीद की व्यवस्था की जाएगी। किसान मिट्टी की जांच पर अधिक ध्यान दें। समग्र एवं संतुलित विकास की तैयारियों से काम किया जाय। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना किया जाएगा। जिले में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित होने से किसान अपने उत्पादन को बेहतर करने के लिए नई तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र में प्राचार्य के पद पर डॉ.अजय विक्रम सिंह की नियुक्ति की गई है। बिल्डिग बन जाने के बाद वैज्ञानिक फसल सुरक्षा उद्यान, गृह विज्ञान, कृषि मृदा परीक्षण आदि के वैज्ञानिक बैठेंगे। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, रंजन सिंह, अमित कुमार सिंह, रिकू, अतेंद्र विक्रम सिंह, पालू सिंह, मोनू सिंह, रिशु सिंह, अनूप गुप्ता, सुबोध गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी