शहर के पांच हॉटस्पॉट खत्म आज से खुलेंगी दुकानें

जागरण संवाददाता बदायूं शहर के लावेला चौक विजय नगर न्यू आदर्शनगर कॉलोनी व पत्थर वाली गली को मंगलवार को हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने खुद पहुंचकर बल्लियां हटवाईं। बुधवार से निर्धारित रोस्टर के अनुसार दुकानें खोलने के दिशा निर्देश दिए। मरीजों के स्वस्थ होकर लौटने के बाद भी हॉटस्पॉट खत्म न होने से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। उन्होंने नगर विकास राज्यमंत्री और डीएम से भी मुलाकात की थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:32 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:32 AM (IST)
शहर के पांच हॉटस्पॉट खत्म आज से खुलेंगी दुकानें
शहर के पांच हॉटस्पॉट खत्म आज से खुलेंगी दुकानें

जागरण संवाददाता, बदायूं : शहर के लावेला चौक, विजय नगर, न्यू आदर्शनगर कॉलोनी व पत्थर वाली गली को मंगलवार को हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने खुद पहुंचकर बल्लियां हटवाईं। बुधवार से निर्धारित रोस्टर के अनुसार दुकानें खोलने के दिशा निर्देश दिए। मरीजों के स्वस्थ होकर लौटने के बाद भी हॉटस्पॉट खत्म न होने से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। उन्होंने नगर विकास राज्यमंत्री और डीएम से भी मुलाकात की थी। डीएम दोपहर बाद लावेला चौक पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब यहां निर्धारित अवधि पूरी हो जाने के बाद हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही विजय नगर, न्यू आदर्शनगर कॉलोनी व पत्थर वाली गली को हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया है। इससे ओवरब्रिज के आसपास की दुकानें भी खुल जाएंगी। उन्होंने लावेला चौक पर चल रहे नाला निमार्ण एवं नाला सफाई का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गांधी ग्राउंड रोड पर जल भराव की स्थिति को भी देखा। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को निर्देश दिए कि जलभराव की स्थिति को ²ष्टिगत रखते हुए अवैध निर्माण करने वालों के साथ कोई रियायत न बरती जाए। उन्होंने दुकानदारों से शारीरिक दूरी और मास्क का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। नियमों का स्वयं भी पालन करें और दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें।

chat bot
आपका साथी