पहले दिन प्रतियोगिता में मुजरिया का दबदबा

सहसवान में बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 12:04 AM (IST)
पहले दिन प्रतियोगिता में मुजरिया का दबदबा
पहले दिन प्रतियोगिता में मुजरिया का दबदबा

सहसवान : सहसवान में बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने गुब्बारा उड़ाकर खेलों का शुभारंभ हुआ। इसमें 12 न्याय पंचायतों के 450 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पहले दिन के खेलों में मुजरिया की खंदक न्याय पंचायत के विद्यालयों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

शुभारंभ के मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के निर्देशन से ही समाज की तस्वीर व तकदीर बदलती है। खेलकूद जीवन का मुख्य हिस्सा है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के हौसले की क्षमता वृद्धि होती है। खेलकूद शिक्षक विपिन कुमार, आशीष कुमार, सलमान, आरिफ, रामप्रताप, दुष्यंत यादव, अमित शर्मा, सतेंद्र उपाध्याय, जगपाल ¨सह ने प्रतियोगिताएं कराईं। शिक्षक संघ के पदाधिकारी दामोदर ¨सह, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, आफाक खां, सहसवान के सीडीपीओ सतीश चंद्र, बीआरसी राजन यादव ने सहयोग किया। नरेंद्र ¨सह, मोहम्मद परवेज, राजेंद्र गुलाटी, गौरव सक्सेना, जमील अहमद, नीरज सक्सेना, संजय, अजय पाल, वेदराम आदि मौजूद रहे। संचालन सोमेंद्र कुमार व शरद प्रताप ने किया। बीआरसी ने बताया प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा।

शौचालय प्रयोग की दिलाई शपथ

खेलकूद प्रतियोगिता के साथ शिक्षक शौचालय एवं स्वच्छता अभियान के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सभी छात्रों से शौचालय का प्रयोग करने की शपथ ली गई। इसके अलावा खसरा रुबेला के 26 नवंबर से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी