बुखार ने फिर दो को निगला, हजारों बीमार

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। सोमवार को भी महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM (IST)
बुखार ने फिर दो को निगला, हजारों बीमार
बुखार ने फिर दो को निगला, हजारों बीमार

बदायूं : जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। सोमवार को भी महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाली महिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी थी। वहीं जिलेभर में बुखार से हजारों लोग बीमार हैं।

संस, बिसौली : पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव की पत्नी अंशू की डेंगू और मलेरिया बुखार से मौत हो गई। अंशू का बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। क्षेत्र में मलेरिया पूरे जोरों पर है। अब धीरे धीरे डेगूं ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। गांवों में तो हालात बदतर हैं। अंशू को भी डेगूं की पुष्टि हुई थी।

संसू, कुंवरगांव : कस्बा कुंवरगांव निवासी हीरा लाल का 11 वर्षीय बेटा बाबू को लगभग 10 दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह लगभग चार बजे उसकी मौत हो गई। गंदगी के साथ अव्यवस्थाएं हावी

जासं, बदायूं : जिला अस्पताल में बुखार के प्रकोप के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां रोगियों को इलाज के नाम पर महज पेरोसिटामॉल की टेबलेट दी जा रही है। वहीं तीमारदारों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। बेंच पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है और बेड फुल हैं। बावजूद इसके महकमे के अफसर होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की प्रक्रिया अमल में नहीं ला रहे हैं। तीमारदार खड़े रहकर मरीजों की सेवा करते हैं और थककर जमीन पर बैठ जाते हैं। दिक्कत उस वक्त और बढ़ जाती है, जब बारिश होती है और वार्ड टपकने लगते हैं।

chat bot
आपका साथी